हमारा परिचय और उद्देश्य
गाँव, किसान व जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प
2019 में पंजीकृत एक शैक्षणिक एवं सामाजिक ट्रस्ट के रूप में सारथी फाउंडेशन गाँव के बच्चों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और बुजुर्गों के साथ जमीनी स्तर पर काम कर रहा है।
हमारा मिशन (लक्ष्य)
शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, रोजगार प्रशिक्षण, शुद्ध पेयजल और सामाजिक सुरक्षा के जरिए ग्रामीण व कमजोर वर्गों को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत बनाना।
हमारा विज़न (दृष्टि)
एक ऐसा समाज जहाँ गाँव का हर बच्चा सम्मान के साथ पढ़े, हर महिला हुनर से कमाए और हर गाँव स्वच्छ पानी, स्वास्थ्य व सांस्कृतिक गौरव के साथ आगे बढ़े।
"सारथी" नाम क्यों?
श्रीमद्भगवद्गीता के रथ के 'सारथी' श्रीकृष्ण से प्रेरित
महाभारत और गीता में 'सारथी' का अर्थ है सच्चा मार्गदर्शक — जो कठिन समय में सही दिशा दिखाए। सारथी फाउंडेशन लोगों को निर्भर बनाने के बजाय शिक्षा, हुनर और कृषि जानकारी देकर खुद अपने पैरों पर खड़े होने की राह दिखाता है।